आगरालीक्स …Agra News: आगरा में न्यू आगरा अर्बन सेंटर यमुना एक्सप्रेस वे के आस पास के 44 गांवों की 14480 हेक्टेयर भूमि पर बसेगा, नोएडा एयरपोर्ट दूरी 120 किलोमीटर होगी। जानें गांव, जमीनों के रेट सांतवें आसमान पर।
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ 44 गांवों में 14480 हेक्टेयर भूमि पर न्यू आगरा अर्बन सेंटर विकसित किया जाना है। न्यू आगरा अर्बन सेंटर में 14 लाख आबादी के लिए आवासीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी। रोजगार के 10 लाख अवसर मिलेंगे, 2041 मास्टर प्लान में तीन चरणों में न्यू आगरा अर्बन सेंटर विकसित होग। थीम पार्क, एडवेंचर और एम्यूजमेंट पार्क, मैन्यूफेक्चरिंग, लेदर पार्क बनेगा।
नोएडा एयरपोर्ट से 120 किलोमीटर की दूरी
यमुना एक्सप्रेस वे बनने से दिल्ली एनसीआर से आगरा की दूरी कम हो जाएगी। आगरा से जेवर नोएडा एयरपोर्ट 120 किलोमीटर दूर होगा। इसके साथ ही माल डुलाई के लिए अलग से कोरिडोर बनेगा। न्यू आगरा अर्बन सेंटर में गैर प्रदूषणकारी उद्योग स्थापित हो सकेंगे।
ये गांव होंगे शामिल
अगवारखास, अरेला, बघेना, बिहारीपुर, चौगान, धरेरा, धौरउ, गंगोली, गढ़ी बच्ची, गढ़ी प्रथ्वी, गुढ़ा, हसनपुर, हाजीपुर खेड़ा, कंजौली, खैरानी, खंदौली, खेरिया खंदौली, कुबेरपुर, मदनपुर, मदौर, मलपुरा, मिढ़ावली, मुडी जहांगीरपुर, नादउ, नगला गुखरौली, नगला मनी, नगला निशंख, नगला तुलसी, नानउ, नवलपुर, नया बांस, नेकपुर , नेरा बांगर, पैंत खेड़ा , पर्बतपुर, पोइया, रामनगर खंदौली, सराय डे, रुप्पा, सेमरा, सोरई, तालाब बुढ़िया, उजरई, उंचा।