आगरालीक्स…आगरा के बीडी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया मातृ दिवस. स्टूडेंट्स ने मां के सम्मान में पेश कीं रंगारंग प्रस्तुतियां
दयालबाग स्थित बी.डी. कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मातृ दिवस का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक, गायन एवं भाषण प्रस्तुत कर मातृ शक्ति के प्रति अपने प्रेम एवं सम्मान को अभिव्यक्त किया। केक काटकर एवं अभिनंदन कर माताओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. देवव्रत शर्मा, प्रबंध निदेशक डॉ.चंद्रवर्त शर्मा , प्रधानाचार्या डॉ. वीना सारस्वत एवं नम्रता शर्मा भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने माताओं के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। गीत, नृत्य एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। सभी माताओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ वीना सारस्वत ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि माँ ही बच्चे की प्रथम गुरु होती है तथा उसके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम हर्ष, उल्लास एवं यादगार पलों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।