आगरालीक्स… आगरा में रेलवे ट्रैक पर युवक युवतियों की डेड बॉडी मिली है, ये प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं। उम्र करीब 25 साल है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा के सिकंदरा फैक्ट्री एरिया में बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर युवक युवतियों की डेड बाडी देख पुलिस को सूचना दी। दोनों के शव ट्रैक पर एक दूसरे के पास पडे हुए हैं। युवक और युवती को प्रेमी युगल बताया जा रहा है, अभी दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
शवों के उपर से निकलती रही ट्रेन
रेलवे ट्रैक के बीचों बीच युवक का शव पडा हुआ है, उसके पास में ही युवती का शव है, दोनों की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। इन दोनों के शवों के उपर से कई ट्रेन निकलने के बाद स्थानीय लोगों की नजर पडी, युवक के दोनों पैर और सिर के चीथडे उड गए हैं। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।
सुसाइड और हत्या
पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है जिससे पता चल सके कि युवक युवती ने सुसाइड किया है या हत्या कर शव डाले गए हैं। इसके साथ ही दोनों की शिनाख्त के भी प्रयास किए जा रहे हैं। युवक के शरीर के कपडे भी फट गए हैं। इससे शिनाख्त करने में समस्या रही है।