आगरालीक्स…आगरा में आइसक्रीम खाने गई युवती से छेड़छाड़. पीछा किया तो टक्कर मारकर गिराया.
आगरा में बहन के साथ आइसक्रीम खाने गई युवती के साथ युवकों ने छेड़खानी की है. यही नहीं जब युवती ने पीछा किया तो टक्कर मारकर गिरा दिया. युवती ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.जानें क्या है मामला
मामला 11 मई का है. युवती के अनुसार 11 मई की सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह अपनी बड़ी बहन के साथ रामनगर पुलिया के पास एक डेयरी से दूध लेकर लौट रही थी. मारुति एस्टेट चौराहे के पास आइसक्रीम लेने के लिए रुक गई. तभी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर आए दो युवकों ने उसके पास आकर छेड़खानी की. स्कूटी पर पीछे बैठे युवक ने हरकत की. इस पर युवती ने पीछा किया और मोबाइल से फोटो लेने की कोशिश की तो आरोपियों ने स्कूटी सामने लाकर टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गई और उसे चोट आई. पुलिस जांच कर रही है.