आगरालीक्स …Agra News: आगरा के सनसनीखेज होटल में 18 राउंड फायरिंग कर राज चौहान की हत्या की साजिश में शामिल था गैंगस्टर आलोक यादव, पुलिस बी वारंट पर आलोक यादव को फिरोजाबाद जेल से आगरा लेकर आई थी, पुलिस अब जेल में आलोक यादव के बयान दर्ज करेगी।
आगरा के कालिंदी विहार स्थित होटल में 23 जनवरी को राज चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी थी, 18 राउंड गोली चलाई गईं थी और राज चौहान के सात गोली लगी थी। हत्या के पीछे गैंगवार माना जा रहा था, पुलिस ने राज चौहान की हत्या के मुख्य आरोपी अरबाज उर्फ मंसूरी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था और आठ लोगों को अरेस्ट कर जेल भेजा गया था, राज चौहान की मां ने हत्याकांड की साजिश में कई और नाम बताए थे। वहीं, पुलिस पूछताछ में राज चौहान की हत्या में गैंगस्टर आलोक यादव का भी नाम आया था,
आलोक यादव कालिंदी विहार का रहने वाला है और उस पर 18 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की जांच में राजचौहान की हत्या में आलोक यादव की भी संलिप्तता मिली थी इसके बाद हत्या की साजिश में आलोक यादव का नाम बढ़ाया है। आलोक यादव 2023 में आगरा दिल्ली हाईवे पर लूट की तीन वारदात में शामिल था उसने संभल में सरेंडर कर दिया था इसके बाद आगरा जेल लाया गया था। उसी दौरान जेल में राज चौहान भी था।
पुलिस ने लिया बी वारंट
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास का मीडिया से कहना है कि आलोक यादव हत्या की साजिश में शामिल था, कोर्ट में तलब करने के लिए बी वारंट लिया गया, आलोक यादव को फिरोजाबाद जेल से आगरा लाया गया, हत्या की साजिश में रिमांड बन गया है, आलोक यादव को वापस फिरोजाबाद जेल भेज दिया गया।