आगरालीक्स …Agra News: आगरा में भगवान टॉकीज से हरीपर्वत तक भीषण जाम, पीएम नरेंद्र मोदी के अनावश्यक विदेश यात्रा ना करने सोने की सीमित खरीदारी और पेट्रोल डीजल की बचत के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही राष्ट्र प्रथम जन संकल्प यात्रा में उमड़ी भीड़। ( Agra Live News: Traffic Jam on MG road due to Jan Sankalp Yatra )
दुनिया भर में पेट्रोल डीजल के संकट और भारत के विदेशी मुद्रा भंडार को बनाए रखने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने एक साल तक अनावश्यक विदेश यात्रा ना करने, सोने की सीमित खरीदारी करने और पेट्रोल डीजल की बचत करने की अपील की है। इस अपील को लोगों तक पहुंचाने के लिए मंगलवार शाम को भगवान टॉकीज से शहीद स्मारक तक राज्यसभा सांसद नवीन जैन द्वारा राष्ट्र प्रथम जन संकल्प यात्रा निकाली गई।
यात्रा में उमड़ी भीड़, जाम
राष्ट्र प्रथम जन संकल्प यात्रा में भीड़ उमड़ने से भगवान टॉकीज से शहीद स्मारक तक एमजी रोड पर जाम लगा रहा, मेट्रो कार्य के चलते वैसे ही रास्ता सकरा हो गया है ऐसे में जन संकल्प यात्रा के चलते वाहनों के आवागमन में समस्या हुई।