आगरालीक्स..Agra News: आगरा में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के चलते एक सप्ताह तक सभी बोर्ड के 12 वीं तक के स्कूल बंद, जानें आज कैसा रहेगा मौसम। ( Agra Live News: Heat wave alert in Agra, School’s up to 12th Closed till 27th May 2026 )
आगरा में गुरुवार सुबह से तेज हवा चल रही है, सुबह का तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में तेज धूप निकलने के साथ ही तापमान भी बढ़ेगा लेकिन दिन के अधिकतम तापमान में अब गिरावट आएगी। रात में गर्म हवा चलेंगी।
एक सप्ताह के लिए स्कूल बंद
मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा दी गयी हीट वेव , अत्यधिक तापमान , प्रतिकूल मौसम की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मनीष बंसल के द्वारा जिले के समस्त बोर्ड से मान्यता प्राप्त कक्षा-1 से 12 तक के विद्यालयों को अगले एक सप्ताह तक बन्द रखे जाने के आदेश दिए हैं। आईसीएससी, सीबीएससी, मदरसा बोर्ड व अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त प्री-प्राइमरी से कक्षा-12 तक के प्रबन्धक, प्रधानाचार्यों को एक सप्ताह तक स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
आईएमडी का पूर्वानुमान
21-May 30.0 43.0 Clear sky and strong dust rising wind with warm night
22-May 30.0 44.0 Clear sky and strong dust rising winds
23-May 29.0 45.0 Clear Sky
24-May 29.0 45.0 Clar Sky
25-May 29.0 44.0 Clear sky
26-May 27.0 43.0 Clear sky