Tuesday , 7 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Live News: Samajwadi Party strong protest against inflation in Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra Live News: Samajwadi Party strong protest against inflation in Agra…#agranews

118

आगरालीक्स…आगरा में सपा का महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन. सपा सांसद को किया हाउस अरेस्ट. महानगर अध्यक्ष थाने में बैठाए…गुस्साए सपाइयों ने घेरा छत्ता थाना

आगरा में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महंगाई और आर्थिक संकट के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया. सपा ने एक दिन पहले ही कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन का ऐलान किया था. गुरुवार को 11 बजे बहुत से कार्यक्र्ता कलक्ट्रेट पहुंच गए. वहीं काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता जीवनी मंडी से कलक्ट्रेट के लिए समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के साथ निकलने वाले थे. लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया और थाना छत्ता ले आई.

सपा सांसद को किया हाउस अरेस्ट
महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन में सपा सांसद रामजीलाल सुमन भी शामिल होने के लिए पहुंच रहे थे लेकिन थाना हरीपर्वत पुलिस ने उनहें रास्ते में ही रोक लिया जिसके कारण पुलिस और सांसद के बीच तीखी बहस हुई. पुलिस ने कानून व्यवस्था का हवाला देकर सांसद सुमन को हाउस अरेस्ट कर लिया.

थाने का किया घेराव
इधर सपा महानगर अध्यक्ष को थाने में ले जाए जाने पर सपाइयों में आक्रोश छा गया. महानगर कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता थाना छत्ता पहुंच गए और उन्होंने थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया. महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सरकार आम लोगों की आवाज को दबाने में लगी है. महंगाई ने कमर तोड़ दी है और इसके बावजूद सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है. जब कोई महंगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहता है तो सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए उन्हें हाउस अरेस्ट कर रही है. हालांकि सपा ​की जिला इकाई ने कलक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 100 more AC e-buses will soon arrive in Agra….#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा में जल्द 100 और एसी ई बसें आएंगी. एत्मादपुर,...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : National Road Safety Board constituted, but what happens next? Read the full details

आगरालीक्स…वीडियो न्यूज, क्यों बनाया गया है राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड और अब...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Keep your personal info protected with these wallets designed for security and style

आगरालीक्स…आगरा में आरएफआईडी ब्लॉकिंग वॉलेट्स अब लोगों की पहली पसंद बन रहे...

टॉप न्यूज़

Agra News: Challans were issued to 49 roadways buses for picking up passengers on the highway. 17 buses were seized…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़कों से सवारी भर रहीं 49 रोडवेज बसों के कटे...

error: Content is protected !!