आगरालीक्स…आगरा में होटल के अंदर चल रहा था देह व्यापार. घंटे के हिसाब से दिया जाता था कमरा. पुलिस ने होटल संचालक किया अरेस्ट
आगरा में होटल के अंदर देह व्यापार चलने के मामले में पुलिस ने आरोपी होटल संचालक को अरेस्ट किया है. पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. आरोपी छह महीने से भागा हुआ था. पूर्व में उसके साथी होटल के कर्मचारी और महिला को पकड़कर एक किशोरी और युवती को मुक्त कराया गया था. होटल संचालक का नाम अजय सिंह है.दिसंबर 2025 में प्रयागराज के एनजीओ फ्रीडम फर्म ने धांधुपुरा स्थित द ताज पेइंग गेस्ट हाउस पर देह व्यापार की सूचना पर इसका भंडाफोड़ किया था. फर्म ने रेकी के बाद दो सिपाहियों को यहां ग्राहक बनाकर भेजा था. इसमें तीन हजार रुपये लेकर महिला ने एक नाबालिग और युवती को दिखाया था. इसके बाद एसीपी सैंया सुकन्या शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारा था. पुलिस को काउंटर पर गेस्ट हाउस संचालक अनिल कुमार मिला था. यहां से एक किशोरी और युवती को मुक्त कराया गया था. मौके से आपत्तिजनक सामान मिला था. एसीपी ने बताया कि आरोपी अनिल ने 30 हजार रुपये माह पर छह कमरों का गेस्ट हाउस किराए पर लिया था और प्रेमी जोड़ों को बिना आईडी के घंटों के हिसाब से कमरे देता था.
रैकेट संचालिका से उसका पहले से परिचय था. यह महिला गरीब और बेरोजगार लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने के लिए तैयार करती थी. पुतिलस पूछताछ में महुआखेड़ा निवासी अजय सिंह का नाम सामने आया था. बुधवार रात को पुलिस ने उसे अरेस्ट किया. उसने बताया कि उसके नाम पर किरायानामा बना था. वह होटल में नहीं आता था लेकि देह व्यापार की जानकारी थी. उसमें वह अपना कमीशन भी लेता था.