आगरालीक्स…आगरा के फव्वारा दवा मार्केट में औषधि विभाग का सर्वे. गोदाम के अंदर मिली नॉट फॉर सेल की दवाएं…केमिस्ट एसोसिएशन बोली—जो गलत नहीं वो डरें नहीं, दुकानें खोलें
आगरा के फव्वारा स्थित झूलेलाल बाजार में औषधि विभाग की लखनऊ की टीम ने सर्वे किया है. शुक्रवार को यहां बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की फिजीशियन सैंपल दवाएं बरामद कीं. तीसरी मंजिल पर बना गोदाम पर ताला लगा हुआ था. टीम जब यहां पहुंची तो ताला को तुड़वाया गया. गोदाम के अंदर से भारी मात्रा में नॉट फॉर सेल लिखी दवाएं मिलीं. टीम में शामिल 25 ड्रग इंस्पेक्टरों ने दवाओं की जांच की और सूची तैयार की है. इससे पहले लखनऊ की टीम ने गुरुवार को 15 मेडिकल फर्मों पर छापेमारी की थी. टीम ने यहां से नकली और सरकारी दवाएं जब्त की थीं और तीन फर्मों को सीज किया था.जो गलत नहीं वो डरें नहीं
आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन अपने समस्त सदस्य को अवगत कराना चाहती है कि जो व्यापारी कोई गलत काम नहीं करते है. वह लोग बहकावे में आके दुकान बंद न करें. सर्वे के लिए आई हुई टीम ने जिन लोगों पर कार्यवाही की है वह ही लोग अफवाह फैला रहे है. ये लोग अफवाह फैला रहे हैं कि जिसकी दुकान खुली रहेगी उस पर जाके टीम कार्यवाही करेगी. कुछ दुकानों के नाम लेके एक दूसरे बोला कि उसकी दुकान खुली देख के बैठ गये. इसकी दुकान खुली देख कर कार्यवाही कर रहे है. संस्था के पदाधिकारियों ने जाके देखा तो ये सब झूठ है. संस्था के पदाधिकारियों ने बाजार में जाके व्यापारियों से आहवान कर दुकान खुलवाई ओर सभी को बताया कि सर्वे को आई हुई टीम सिर्फ उन लोगों के पास सर्वे करेगी जिनके नाम उनकी लिस्ट में है. बाकी सभी लोग बेफिक्र होके अपनी दुकान खोले जो लोग अपना व्यापार सही तरीके से फुल बिल का करते है उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है.