Monday , 25 May 2026
Home बिगलीक्स 18 medical stores in Agra’s Drug Market were raided. Suspected, medicines worth 2.3 million rupees were seized#agranews
बिगलीक्स

18 medical stores in Agra’s Drug Market were raided. Suspected, medicines worth 2.3 million rupees were seized#agranews

109

आगरालीक्स…आगरा के फव्वारा दवा मार्केट में 18 मेडिकल स्टोरों पर छापा. 23 लाख की संदिग्ध, सैंपल और सरकारी दवाएं जब्त. 85 नमूने लिए..नोटिस भी जारी

लखनऊ से आई औषधि विभाग की विशेष टीम ने आगरा के फव्वारा दवा मार्केट में तीन दिन कार्रवाई की. छापा और सर्वे में टीम ने 18 मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई की और यहां से करीब 23 लाख रुपये की दवाएं जब्त की हैं. इनमें कई संदिग्ध, सैंपल और कई सरकारी दवाएं भी हैं. जांच के बाद टीम ने 85 दवाओं के नमूने भी लिए हैं और कई मेडिकल स्टोरों पर दवाओं की खरीद बिक्री पर रोक भी लगा दी है. इसके अलावा नोटिस भी जारी किए गए हैं.

लखनऊ के सहायक आयुक्त औ​षधि बृजेश यादव ने बताया​ विशेष टीम की इस कार्रवाई में दिल्ली एनसीआर के सिंडीकेट का खुलासा किया गया है. जहां नकली, सरकारी और सैंपल के साथ एक्सपायरी दवाओं का अवैध कारोबार किया जा रहा था. तीन दिन में आगरा में 18 मेडिकल स्टोरों और गोदामों पर छापा मारा जिसमें कई तरह की संदिग्ध दवाएं भी मिली है जो कि नकली प्रतीत हो रही हैं.टीम ने रिकॉर्ड न दिखाने वाले 18 मेडिकल स्टोरों की 19.38 लाख रुये की दवाओं की बिक्री पर रोक भी लगाई है. कोल्ड चेन का रखरखाव न करने वाली फर्मों की 3.6 लाख रुपये की दवाएं सीज की गई हैं.

इन फर्मों पर की गई कार्रवाई
जीत केमिस्ट, साहनी मेडिकल एजेंसी, महादेव मेडिकल, श्री गणेश एंटरप्राइजेज, श्री जीएलएस फार्मा, वीना एंटरप्राइजेज, युग फार्मा, नंदन फार्मा, जयश्री राम फार्मा, श्री बिहारी जी फार्मा, श्री वैष्णो फार्मा, तनिष्का फार्मा, ज्येाति ड्रग हाउस, पोरवाल मेडिकल, द्वारिकाधीश मेडिकल एजेंसी, राधे कृपा फार्मा, शारदा मेडिकल, एकांश हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Forecast of rain Rain on 30th May

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में भीषण गर्मी, 30 मई से बदलेगा मौसम,...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 25th May 2026

आगरालीक्स….Agra News: आगरा का 25 मई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ईरान से...

बिगलीक्स

Agra Live News: A father drowned in the Yamuna river while trying to save his son who was drowning in Runkata#agranews

आगरालीक्स…यमुना में फिर डूबकर मौत. रुनकता में यमुना में डूब रहे बेटे...

बिगलीक्स

Watch video: Teen dies after falling from ziplining swing at Agra Choupati#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा चौपाटी पर दर्दनाक हादसा. एडवेंचर राइड के दौरान जिप...

error: Content is protected !!