आगरालीक्स…नौतपा से पहले गर्मी से धधका आगरा. दिन का तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस. रात को भी तपिश. कल से लग रहा नौतपा
आगरा में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है. दिन में सूरज आग उगल रहा है और इससे आगरा धधक रहा है. रविवार को सुबह से ही सूरज की तेज किरणों ने झुलसाना शुरू कर दिया. दिन में गर्मी का तेज इतना अधिक था कि उसमें एक पल भी ठहरना मुश्किल हो रहा था. तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है.आईएमडी के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में गर्मी का क्रम अभी जारी रहेगा. 25 मई से नौतपा भी लग रहा है और आने वाले दिनों में गर्मी और कहर बरपा सकती है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 24/05/26) 45.4
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 24/05/26) 28.6
Departure from Normal(oC) 2.1