आगरालीक्स…आगरा के श्यामलाल सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर में हुआ भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन, छात्रों ने सीखे जीवन प्रबंधन के सूत्र..
श्याम लाल सरस्वती विद्या मंदिर यमुना ब्रिज आगरा में मंगलवार को सुंदरकांड का आयोजन हुआ जिसका शुभारम्भ विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष आरपी गोयल, सदस्या शोभना शर्मा तथा प्रधानाचार्य उत्तम सिंह ने हनुमान जी के चित्र के समक्ष पूजा, अर्चन, माल्यार्पण करके किया. इस शुभ अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं अभिभावक तथा विद्यालय के प्रबंधक संजीव दौनेरिया उनकी पत्नी निशि दौनेरिया उपस्थित रहीं. सभी ने वाद्य यंत्रों के साथ भक्ति पूर्वक सुंदरकांड का पाठ किया और विद्यालय को भक्तिमय बना दिया.छात्रों को धार्मिक अनुष्ठान करने की शिक्षा प्राप्त हुई. सुंदरकांड, हनुमान चालीसा तथा आरती के उपरांत सभी ने प्रसाद ग्रहण किया. इस आयोजन की भूमिका विद्यालय के अध्यक्ष पं. रामकुमार शर्मा तथा उपाध्यक्ष सतीश चाहर की हार्दिक इच्छा व सहयोग से हुई. प्रधानाचार्य उत्तम सिंह ने ऐसे कार्यक्रमों को शिक्षा के साथ संस्कारों की आधारशिला बताया तथा सभी का आभार व्यक्त किया.