आगरालीक्स…ताजमहल में 28 मई को तीन घंटे पर्यटकों को मिलेगी फ्री एंट्री. नहीं लगेगी टिकट. जानिए टाइमिंग…
ईद उल अजहा यानी बकरीद परी 28 मई गुरुवार को ताजमहल में तीन घंटे पर्यटकों के लिए फ्री एंट्री रहेगी. सुबह सात बजे से 10 बजे तक भारतीय और विदेशी टूरिस्ट को स्मारक में निशुल्क प्रवेश मिलेगा. इसके लिए उन्हें कोई टिकट नहीं लेनी होगी. हालांकि मुख्य मकबरे पर टिकट सिस्टम जारी रहेगा. मुख्य मकबरे पर जाने के लिए उन्हें 200 रुपये वाला अतिरिक्त टिकट लेना होगा.अधीक्षण पुरातत्वविद् ने इसका आदेश जारी किया है. ताजमहल में सुबह 7 बजे से 10 बजे तक ईद उल अजहा पर नमाज के लिए नमाजियों और पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा. भारतीय पर्यटकों के लिए 50 रुपये वाला और विदेशी पर्यटकों को 1100 रुपये वाला टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी.