आगरालीक्स…आगरा के श्यामलाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में समर कैंप का भव्य समापन..
आगरा के श्यामलाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ग्रीष्मकालीन शिविर (समर कैंप) का भव्य समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने कैंप के दौरान सीखी गई कलाकृतियों एवं विभिन्न गतिविधियों का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बैंक से अवकाश प्राप्त रमेश यादव, महावीर अग्रवाल एवं बृजेश, दीपक सिंह राठौड़ पूर्व छात्र उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार द्वारा पटका पहनाकर कर किया गया। समर कैंप के दौरान बच्चों को दिए गए विभिन्न प्रकार के कौशलों (जैसे कला, संस्कृति, खेल और रचनात्मक कार्य) विभिन्न गतिविधियों का शानदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन देख अतिथि गण मंत्रमुग्ध हो गए। मुख्य अतिथि रमेश यादव ने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से यह समर कैंप सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।और उन्होंने कहा कि "शिक्षा के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियाँ बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभा को निखारने का काम करती हैं, और यह समर कैंप इसका उत्तम उदाहरण है।"