आगरालीक्स….आगरा में सड़क किनारे मिली युवक की लाश. आशंका—हत्या कर फेंका गया है शव..पुलिस कर रही शिनाख्त के प्रयास
आगरा के शमसबाद ब्लॉक अंतर्गत इरादतनगर के इनायतपुर सड़वारा मोड़ पर सड़क किनारे एक युवक की लाश पड़ी मिली है. सुबह जब ग्रामीणों ने लाश को देखा तो सनसनी मच गई. सूचना पर पुलिस भी आ गई. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया हौर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. आशंका जताई जा रही है कि कहीं हत्या कर शव को यहां फेंका गया है. मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है.पुलिस की प्राथमिक जांच और घटनास्थल के हालातों को देखकर यही आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और की गई है और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को यहां लाकर फेंका गया है. आसपास के थानों को भी सूचित किया गया है और शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा की गई हैं. मृतक की उम्र 25 से 30 साल की है. पुलिस जांच कर रही है.