Friday , 17 July 2026
Home अध्यात्म Rashifal Friday, 29 May 2026
अध्यात्म

Rashifal Friday, 29 May 2026

160

आगरालीक्स…शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से भरा रहने वाला है. पढ़ें 29 मई 2026 का राशिफल

मेष राशि – आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है, जिसके लिये ओवरटाइम करना पड़ सकता है। किसी करीबी से ऐसी सलाह मिलेगी जो आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगी। माता आज बच्चों को कुछ मीठा बनाकर खिला सकती हैं। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है।

वृष राशि – आज का दिन शानदार रहेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा लोगों में इत्र की तरह महकेगी। सफलता की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ेंगे। छात्र किसी विषय पर एकांत में विचार करेंगे तो लाभ मिलेगा। कॉस्मेटिक व्यापारियों को बड़ा मुनाफा होगा। पिता से कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। कोई पुरानी चीज मिलने से मन खुश होगा।

मिथुन राशि – आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए बनाई गई योजनाओं से फायदे मिलेंगे। दोस्तों से बात करके समय अच्छा बीतेगा। परिवारिक मामलों में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। बैंक में कार्यरत लोगों का काम जल्दी पूरा होगा। लवमेट साथ समय बिताएंगे।

कर्क राशि – आज दिन खुशियां लेकर आया है। बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं, लेकिन पहले बड़ों की सलाह लें। पारिवारिक मामलों में समर्थन मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। शाम भाई-बहनों के साथ मस्ती में बीतेगी। जीवनसाथी नन्हे मेहमान की खुशखबरी दे सकते हैं।

सिंह राशि – आज ध्यान पूरी तरह काम में सुधार पर रहेगा। सकारात्मक सोच का सही दिशा में फायदा मिलेगा। जो लोग डांस सीखना चाहते हैं, वे सोशल मीडिया से सीखेंगे। घर पर किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ सकती है। आज महिलाएं घर के कार्यों से राहत महसूस करेंगी। बच्चे माता-पिता की बात मानेंगे।

कन्या राशि – आज दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दोस्ती सोच-समझकर करें. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पिता बिजनेस में समर्थन देंगे। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। नवविवाहितों को घूमने का मौका मिल सकता है। बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें।

तुला राशि – आज दिन फायदेमंद रहेगा। पहले किए गए छोटे कार्यों से भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। छोटी सफलताएं लगातार मिलती रहेंगी। ऑफिस के काम करते समय फोकस बनाए रखें। जिम्मेदारी को समझदारी से निभाने में सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी डीलरों को फायदा होगा और रुका पैसा मिलेगा।

वृश्चिक राशि – बच्चों को करियर में बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बड़ों की बात ध्यान से सुनें , फायदा होगा। युवाओं को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। कारोबार में तरक्की के आसार हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को पुराने कार्यों से प्रशंसा मिलेगी। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो बढ़िया समय है।

धनु राशि – दिन बेहतरीन रहेगा। करियर बेहतर बनाने की मेहनत रंग लाएगी। संतान की सफलता से घर में खुशी बढ़ेगी। शाम साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बच्चे अपनी माता की मदद करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मकर राशि – कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में शांत रहें. परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। भाई काम में मदद मांग सकते हैं। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मेडिकल छात्रों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। जरूरी कागजों का ध्यान रखें। सेहत की वजह से कोई काम रुक सकता है।

कुंभ राशि – ऑफिस में सहकर्मी व सीनियर आपकी परफॉर्मेंस से खुश रहेंगे। जरूरी काम आसानी से पूरे होंगे। पिता के भरोसे सौंपे गए कार्य अच्छी तरह निभाएंगे। फर्नीचर व्यापारियों को बड़ा फायदा होगा। परिवार में सब आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। बच्चे किसी खिलौने के लिए जिद कर सकते हैं।

मीन राशि – आप खुद को बदली भूमिका में महसूस करेंगे। जिम ट्रेनरों को अच्छे ग्राहक मिलेंगे। व्यावसायिक कौशल बढ़ेगा और करियर में आगे बढ़ेंगे। पद और आय बढ़ने के मौके बनेंगे। लवमेट के लिए दिन अनुकूल है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें – अलीगढ के श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार वाले ज्योतिषाचार्य पं. प्रवेश रंजन शर्मा 8272809774

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal 18 July 2026

आगरालीक्स…इन पांच राशियों के लिए शनिवार हो सकता है अच्छा दिन. मिल...

अध्यात्म

Rashifal Friday, 17th July 2026

आगरालीक्स…17 जुलाई शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर...

अध्यात्म

Chaturmas begins on July 25; Lord Vishnu will observe Yog-Nidra for 119 days

आगरालीक्स…25 जुलाई से शुरू हो रहे चातुर्मास. 119 दिन तक भगवान विष्णु...

अध्यात्म

Rashifal Thursday, 16th July 2026

आगरालीक्स…गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से भरा रहने...

error: Content is protected !!