आगरालीक्स…आगरा में अलर्ट के बीच 70—80 किमी. रफ्तार की हवा के साथ आई तूफानी बारिश. कई जगह होर्डिंग और पेड़ गिरे. गर्मी से राहत
आगरा में मौसम विभाग के अलर्ट सही रहा है. शुक्रवार शाम को 7 बजे करीब अचानक मौसम बदला और काले घने बादलों का डेरा आगरा के आसमान में लगा. थोड़ी देर में ही हवाएं चलने लगी और फिर बारिश का क्रम भी शुरू हो गया. 15 मिनट के अंदर हवाएं 70 से 80 किमी की रफ्तार से चलने लगी और बारिश भी जोरदार होने लगी. इस तूफानी बारिश में कई जगह नुकसान हुआ है. कई स्थानों पर होर्डिंग गिरने और पेड़ गिरने की सूचनाएं मिली हैं.मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में एक जून तक भारी बारिश, आंधी तूफान और ओलावृष्टि के आसार हैं.