Sunday , 31 May 2026
Home आगरा Agra News : The city faces the threat of severe damage due to torrential rains
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : The city faces the threat of severe damage due to torrential rains

38

आगरालीक्स…कभी 45 तो कभी 35 डिग्री, प्रचंड गर्मी के बाद आंधी—बारिश और नौतपा में अचानक मौसम का यू—टर्न, लोगों की समझ से परे मौसम का यह अजीब बर्ताव, शहर को भारी नुकसान

गुरूवार को प्रचंड गर्मी के बाद शाम को मौसम में अचानक बदलाव आ गया। इससे पहले भारत सरकार के इमरजेंसी सीवियर अलर्ट से लोगों को मोबाइल फोन घनघनाने लगे। फिर धूल भरी भयंकर आंधी चली। आंधी इतनी तीव्र थी कि सड़क पर चल रहे वाहनों के पहिये तक फिसल रहे थे। लोगों को वाहन बीच में रोकने पड़े। वहीं बाजार में दुकानों के सामने लगी होर्डिंग्स उड़ने लगे।

शुक्रवार दोपहर एक बार फिर उसी संदेश के साथ लोगों के मोबाइल फोन घनघनाए। लोगों को पक्का यकीन हो गया कि मौसम बदलेगा। देखते ही देखते आंधी चलने लगी। आसमान में घनी काली घटा छाई और तूफानी बारिश शुरू हो गई। बीती रात भी आसमान में काली घटा छाई थी। हल्की बूंदाबांदी के साथ 45 डिग्री सेल्सियस पर चल रहा पारा अचानक 35 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। आज भी कल की तरह ही मौसम बदला था लेकिन बारिश काफी तेज हुई।

आगरा में कई जगह पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए जिसकी वजह से यातायात प्रभावित हो गया। कमला नगर मुगल रोड और बल्केश्वर महादेव मंदिर रोड पर भी पेड़ गिरने से मार्ग अवरूद्ध हो गए। वाहन चालकों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। गांवों में कई जगह लोगों के घरों के छप्पर उड़कर खेतों में जाकर गिरे। शहर में भी इसी तरह के हालात थे।

किसी का टीन शेड उखड़ गया तो कहीं बारिश का पानी घरों के अंदर जा घुसा। शहर की पॉश कालोनियां तक जलमग्न हो गईं। सुबह तक नुकसान का आंकलन किया जा सकेगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Two Medical aspirants died after building collapse in Saket Delhi

नईदिल्लीलीक्स… वीडियो दिल्ली के साकेत में बिल्डिंग ढही, नीट यूजी की कोचिंग,...

बिगलीक्स

Agra Live News: Weather Forecast for 31st May 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का तापमान सात डिग्री नीचे लुढ़का, जानें आज कैसा...

बिगलीक्स

Agra Live News: Major changes in Agra. Starting June 1st, buses on the Hathras-Aligarh route will operate from the Foundry Nagar Satellite Bus Station…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बड़ा बदलाव. 1 जून से हाथरस—अलीगढ़ रूट पर जाने वाली...

आगरा

Agra Live News: A continuous stream of devotion flowed during the Shri Shyam Ardaas Sankirtan in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्री श्याम अरदास संकीर्तन में बही भक्ति की अविरल धारा,...

error: Content is protected !!