Monday , 19 October 2026
Home बिगलीक्स Agra Live News: Bird feather found in Shikangi, Sample taken
बिगलीक्स

Agra Live News: Bird feather found in Shikangi, Sample taken

261

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा में आईपीएस की विदाई पार्टी में शिकंजी में निकला पंख, एफएसडीए ने साकेत कॉलोनी, शाहगंज स्थित भगत हलवाई सहित 22 नमूने लिए।


मीडिया​ रिपोर्ट के अनुसार, प्रशिक्षु आईपीएस अभय डागा की परिवीक्षाधीन अवधि पूर्ण होने और पुलिस आयुक्त के गोपनीय सहायक शैलेंद्र कुमार सक्सेना को शुक्रवार को पुलिस आयुक्त कैंप कार्यालय में विदाई दी गई। इसके लिए साकेत कॉलोनी स्थित भगत हलवाई से नाश्ता मंगवाया गया था। इसमें शिकंजी भी थी। एक अधिकारी ने शिकंजी पीने के लिए बोतल खोली तो उसमें चिड़िया का पंख देख वे सहम गए। इसके बारे में एफएसडीए को जानकारी दी गई। शनिवार को एफएसडीए की टीम ने सैंपल लिए। भगत हलवाई के संचालक प्रदीप भगत का मीडिया से कहना है कि सैंपल लेने की वजह शिकंजी में पंख निकलना बताई जा रही है। उन्होंने पंख नहीं देखा, बोतल में पंख कहां से आया, यह उन्हें खुद भी नहीं पता है, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है।

22 सैंपल लिए गए
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय के अनुसार, 27 मई से 29 मई 2026 तक आईस्क्रीम, आइसकैंडी, शेक, जूस, फ्रोजन डेजर्ट, कुल्फी एवं अन्य समान उत्पादों की सघन जांच एवं छापेमारी की गई। अभियान के दौरान विभाग की छह टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्रवाई की गई। इस दौरान 22 खाद्य नमूने संग्रहित कर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं। आईस्क्रीम, आइसकैंडी, बनाना शेक, मैंगो शेक, स्ट्रॉबेरी शेक, पाइनएप्पल जूस, गन्ने का जूस तथा नींबू शिकंजी सहित अन्य खाद्य पदार्थ शामिल हैं। सभी नमूनों की गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूपता की जांच राज्य खाद्य प्रयोगशाला में कराई जाएगी। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत दोषी पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

200 एमएल की बोतल 45 रुपये की
सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र प्रताप के अनुसार, भगत हलवाई साकेत कॉलोनी शाहगंज की 200 एमएल शिकंजी की बोतल की कीमत 45 रुपये है। शिकंजी की बोतल में कबूतर का पंख निकलने की शिकायत मिलने पर शिकंजी के दो नमूने लिए गए हैं। भगत हलवाई के संचालक शिवम कुमार का मीडिया से कहना है कि पुलिस लाइन में 40 बोतल शिकंजी सप्लाई की गईं थी, बोतल में पंख किस तरह से चला गया इसकी जानकारी नहीं है। सीसीटीवी कैमरों की जांच में भी कुछ नहीं मिला है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News: Woman passenger died after bus hit container on Yamuna Expressway

मथुरालीक्स यमुना एक्सप्रेस वे पर बस आगे चल रहे कंटेनर में घुसी,...

बिगलीक्स

Temporary ban on blending sugarcane-based ethanol into petrol

नईदिल्लीलीक्स ….चीनी के बढ़ते रेट और उपलब्धता बनाए रखने के लिए गन्ने...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Minimum Temperature goes down in Agra

आगरालीक्स आगरा में अब सुबह के तापमान में आने लगी गिरावट, जानें...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 19th October 2026

आगरालीक्स… आगरा के न्यूजपेपरों का 19 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ फ्रांस,...

error: Content is protected !!