आगरालीक्स…Agra News: आगरा का 3 जून का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ 12 वीं के नतीजों के 21 दिन बाद सीबीएसई के चेयरमैन और सचिव हटाए, ओएसएम टेंडर की जांच के लिए समिति,नीट पेपर लीक, प्रो. कुलकर्णी के घर पर चला बुलडोजर,, ( Agra Live News: All News papers review 3rd June 2026 )
आगरा के न्यूजपेपरों में आज प्रकाशित खबरें
12 वीं के नतीजों के 21 दिन बाद सीबीएसई के चेयरमैन और सचिव हटाए, ओएसएम टेंडर की जांच के लिए समिति, पुनर्मूल्यांकन पोर्टल पर आठ घंटे में एक लाख साइबर हमले
सीमा विवाद पर भारत की नेपाल को दो टूक, नेपाल के साथ 98 प्रतिशत सीमा तय, तीसरे पक्ष का दलख मंजूर नहीं
नीट पेपर लीक, प्रो. कुलकर्णी के घर पर चला बुलडोजर, बिना नक्शा पास कराए हो रहा था निर्माण
मुंबई में क्रिकेट पिच रोलर के नीचे दबने से किशोर की मौत
आगरालीक्स
25 साल से फरार 50 हजार का ईनामी, एक आई की मदद से पकड़ा
बारिश से सड़कें धंसी, बाजार और कॉलोनियों में भरा गंदा पानी
अमर उजाला
सड़कों पर सैलाब, बालूगंज में पांच मकान ढहे
आंधी बारिश से बिजली गुल, पानी को तरसे लोग
ढ़ाई घंटे में 66 एमएम बारिश, तीन दिन और बरसेंगे बादल
व्यापार से अलग करने पर दी बड़े भाई की हत्या की सुपारी
आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट के सामने मैदान में बनाई पार्किंग में भरा पानी, धांधुपुरा रोड पर खड़े कराए वाहन
जुए के आरोपियों को छोड़ने में फंसी डौकी पुलिस, चौकी प्रभारी हटाए
दैनिक जागरण
एडीए के दोनों गेटों पर किसानों का कब्जा, भूमि वापस करने व वर्तमान दर से मुआवजे की मांग
राकेश कुमार बने अपर नगर आयुक्त और कुमार गौरव महाप्रबंधक जलकल
अब आगरा में नहीं बना पा रहे होटल, एडीए में अटके मानचित्र
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, निष्पक्ष पारदर्शी तरीके से होंगे आगामी चुनाव
सीएनजी के रेट डेढ़ रुपये बढ़े
पूर्व प्रधान पुत्र की हत्या में भिंड के गैंगस्टर प्रधान पर मुकदमा
हिंदुस्तान
यमुना ब्रिज मालगोदाम को रेलवे ने किया बंद
हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव को मिली जमानत
बर्बादी के निशां छोड़ गई तूफानी बारिश
तमंचे के साथ वीडियो बना मांगी रंगदारी
3640 आवेदकों का डूडा और नगर निगम में चक्कर काटने के बाद भी अपने घर का सपना नहीं हुआ पूरा