आगरालीक्स…पेंगुइन इंडिया प्रकाशित करेगा आगरा के प्रखर का पहला उपन्यास ‘वेडिंग ऑन द महाराजा एक्सप्रेस’, 10 जून को होगी रिलीज, पढें कौन हैं प्रखर और क्या है उनके इस डेब्यू उपन्यास में…
आगरा में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। कोई कोई खेल, कोई शिक्षा तो कोई मनोरंजन के क्षेत्र में नाम रोशन कर रहा है। इस बार युवा लेखक, फिल्म निर्देशक और फोटोग्राफर प्रखर विश्वानी ने गौरवान्वित होने का मौका दिया है। प्रखर का डेब्यू उपन्यास रिलीज होने जा रहा है। 10 जून को देश का प्रतिष्ठित और प्रकाशक समूह पेंगुइन इंडिया उनकी किताब ‘वेडिंग ऑन द महाराजा एक्सप्रेस’ को प्रकाशित करेगा।
बता दें कि प्रखर का जन्म आगरा के एक डॉक्टर परिवार में हुआ है। कमला नगर में उनका परिवार विश्वानी हॉस्पिटल चलाता है। उनके पिता डॉ. कैलाश कुमार विश्वानी और मां डॉ. पद्मा विश्वानी जाने-माने चिकित्सक हैं।
प्रखर के पारिवारिक करीबियों में अंजू दियालानी ने बताया कि किताब अमेजन पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है, और एक लेखक के रूप में प्रखर की इस नई और रोमांचक यात्रा की शुरुआत में आपका सहयोग उनके लिए बहुत मायने रखेगा।
वहीं आगरा में उनके जान पहचान वाले काफी उत्साहित हैं। बताया कि प्रखर का यह उपन्यास रोमांस, कॉमेडी, पारिवारिक ड्रामा, मिस्ट्री और एक बड़ी शादी के पूरे हंगामे से भरपूर एक बेहद मनोरंजक कहानी है। हमें पूरा विश्वास है कि आपको यह किताब पढ़ने में बहुत आनंद आएगा और यह उपहार देने के लिए भी एक शानदार पुस्तक साबित होगी।