आगरालीक्स…आगरा के श्री गिरजेश्वर महादेव हनुमान मंदिर में स्कूटी से की रेकी. मौका मिलते ही मंदिर की अलमारी से एक लाख रुपये व आभूषण कर लिए चोरी. पुलिस ने पकड़ा..
आगरा के थाना हरीपर्वत् अंतर्गत श्री गिरजेश्वर महादेव हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात करने वाले शाति को पुलिस ने अरेस्ट किया है. पुलिस ने अपने साथी के साथ स्कूटी से रेकी की थी. इसके बाद मौका मिलते ही मंदिर की अलमारी में रखे एक लाख कैश व आभूषण चोरी कर लिए थे. पुलिस ने आरोपी के पास से 01 जोडी पीली धातु के कान के कुन्डल (घटना से सम्बन्धित), रु0 32,195/- (घटना से सम्बन्धित), 01 स्कूटी (घटना में प्रयुक्त) व 01 मोबाइल फोन बरामद किया है.31 मई को हुई थी चोरी, 2 जून को मिली सूचना
2 जून को वादी द्वारा थाना हरीपर्वत पर सूचना दी गयी कि 31 मई को श्री गिरजेश्वर महादेव हनुमान मंदिर में रखी अलमारी से लगभग 01 लाख रुपये व आभूषण को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया. चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना हरीपर्वत पर पुलिस टीम का गठन किया गया. गठित पुलिस टीम द्वारा मंदिर के आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरों की चैकिंग की गयी एवं साक्ष्यों के क्रम में बुधवार को मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर, चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्त-कपिल सारस्वत को पालीवाल पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया.
पुलिस टीम द्वारा बरामदगी के सम्बन्ध `पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि उसके पास से बरामद स्कूटी उसके साथी पारस की है. उसने अपने साथी पारस के साथ मिलकर मंदिर में चोरी की योजना बनायी व मंदिर की रेकी की और मंदिर से रुपये व आभूषण चोरी कर लिये. पकड़ा गया अभियुक्त् कपिल सारस्वत आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला है. उसका साथी पारस निवासी थाना शाहगंज फरार है.