आगरालीक्स…आगरा में अब जापानी आपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन से हो सकेगा जरूरतमंद व आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों का मोतियाबिंद व आंखों के अन्य जटिल आपरेशन. रोटरी क्लब आगरा की पहल
समाज सेवा और मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए रोटरी क्लब ऑफ आगरा द्वारा आज बालूगंज स्थित सुंदरानी चैरिटेबल आई हॉस्पिटल समिति में एक अत्याधुनिक जापानी ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप (Takagi Japan Operating Microscope, Model OM-6) का गरिमामयी उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। यह विश्वस्तरीय एवं अत्यंत उपयोगी मशीन मुकेश मित्तल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा अस्पताल को जनहित में समर्पित की गई है। इस महान सेवा कार्य के मुख्य प्रेरणास्रोत अतुल ग्रुप एवं मुकेश मित्तल वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन रोटेरियन श्री रामशरण मित्तल जी हैं। इस मशीन के स्थापित होने से अब क्षेत्र के हजारों जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को मोतियाबिंद व आंखों के अन्य जटिल ऑपरेशनों में नई रोशनी और नई उम्मीद मिल सकेगी।समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन राजन विद्यार्थी जी रहे। उन्होंने फीता काटकर मशीन का उद्घाटन किया और इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही रोटरी का मूल मंत्र है और यह मशीन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन शरद चंद्रा जी (PDG) एवं रोटेरियन नीरव निमेश जी (IPDG) उपस्थित रहे। उन्होंने मुकेश मित्तल वेलफेयर फाउंडेशन और रोटरी क्लब ऑफ आगरा के इस संयुक्त प्रयास को संवेदनशीलता और मानवता की एक सच्ची मिसाल बताया।
रोटरी क्लब ऑफ आगरा के अध्यक्ष रोटेरियन दीनदयाल अग्रवाल ने सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया।सुन्दरानी नेत्र चिकित्सालय सेवा समिति के सचिव सी के रस्तोगी द्वारा रो राम सरन मित्तल जी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया । कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन आशीष अग्रवाल द्वारा किया गया।
क्लब के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि रोटरी क्लब ऑफ आगरा भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य और समाज सेवा से जुड़े कार्यों को निरंतर गति देता रहेगा। इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य रोटेरियन योगेश जिंदल, रोटेरियन सुरेंद्र जैन, रोटेरियन शांति स्वरुप गोयल, रोटेरियन विनोद गुप्ता, रोटेरियन राजेश जैन, रोटेरियन मुकेश चतुर्वेदी, रोटेरियन विवेक गुप्ता, रोटेरियन बी के गुप्ता, सुन्दरानी नेत्र चिकित्सालय सेवा समिति के अध्यक्ष विजय खंडेलवाल और सचिव सी के रस्तोगी, गिरधारी लाल भगत्यानी, रवि दुबे, महेश चंद गुप्ता, जगदीश कुमार शारिक इक़बाल, मनीष हरजानी, कपिल पंजवानी सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक, चिकित्सक और रोटरी परिवार के सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे। सभी ने इस पुनीत कार्य के लिए श्री रामशरण मित्तल जी और हॉस्पिटल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।