आगरालीक्स…आगरा में पुरजोर तरीके से होगी गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने की मांग. 81 दिवसीय ‘गविष्टि यात्रा’ का आगरा आगमन 6 जून से. जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के नेतृत्व में होगा भव्य जनजागरण अभियान
गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने तथा संपूर्ण देश में पूर्ण गोवंश वध बंदी की मांग को लेकर परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर, अनन्तश्रीविभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती '1008' जी महाराज के पावन सानिध्य एवं नेतृत्व में निकाली जा रही देशव्यापी ऐतिहासिक 81 दिवसीय 'गविष्टि (गो-रक्षार्थ-धर्मयुद्ध) यात्रा' का आगरा जनपद एवं उसके समीपवर्ती विधानसभा क्षेत्रों में भव्य आगमन आगामी 6 जून से होगा। यात्रा का मूल मंत्र "अहं हनं वृत्रं गविष्ठौ" निर्धारित किया गया है। इस यात्रा का उद्देश्य गौ संरक्षण के प्रति जनजागरण करना तथा गौमाता को राष्ट्रमाता का संवैधानिक सम्मान दिलाने की मांग को जन-जन तक पहुंचाना है। इस संबंध में बुधवार को सदर स्थित रेड चिल्ली रेस्टोरेंट, नंद प्लाजा में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन के साथ यात्रा के व्यापक प्रचार-प्रसार, स्वागत कार्यक्रमों एवं तीन दिवसीय विस्तृत कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।आशीष वल्लभ पचौरी ने बताया कि यात्रा का आगरा जनपद में प्रवेश होने पर जैतपुर चौराहे पर पूज्य महाराज श्री एवं पावन यात्रा की भव्य अगवानी और स्वागत किया जाएगा। इसके उपरांत बाह विधानसभा : बाह तहसील के सामने… फतेहाबाद विधानसभा : अवंतीबाई चौराहा, फतेहाबाद पर जनसभाएं एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित होंगे।
7 जून को छावनी विधानसभा : परशुराम आश्रम, राजपुर चुंगी, आगरा ग्रामीण विधानसभा : इटौरा चौराहा
खेरागढ़ विधानसभा : खेरागढ़ तहसील के सामने, फतेहपुर सीकरी विधानसभा : मौनी बाबा आश्रम, किरावली
आगरा दक्षिण विधानसभा : धाकरान चौराहा, आगरा
8 जून को आगरा उत्तर विधानसभा : सेंट्रल पार्क, आवास विकास। एत्मादपुर विधानसभा : रामबाग चौराहा पर होगा।