आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज बारिश और आंधी के साथ प्री मानसून का असर…आगरा में आज 40 डिग्री से अधिक रहा तापमान
देर से ही सही लेकिन मानसून ने देश में दस्तक दे दी है. गुरुवार को तय समय से दो से तीन दिन बाद मानसून केरलम पहुंच गया है. मानसून के पहुंचते ही केरल में इस समय झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार केरलम, तमिलनाडु और कर्नाटक में अगले 7 दिन में कुछ जगह भारी बारिश हो सकती हे. वहीं अगले दो से तीन दिन में मानसून गोवा, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु को कवर कर सकता है. वहीं बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों के अलावा पूवोत्तर के राज्यों में आगे बढ़ सकता है.दिल्ली में प्री मानसून की बारिश
मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में अब प्री मानसून देखा जा सकता है. गुरुवार को दिल्ली एनसीआर में इसका असर देखा गया. दोपहर को बादलों का डेरा लग गया और अंधेरा छा गया. इसके बाद तेज बारिश हुई. आंधी के बाद कई पेड़ टूटकर कारों पर गिर गए. सड़कों पर पानी भर गया. मौसम विभाग के अनुसार मानसून डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर कर लेगा.
आगरा में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. दिन में तेज धूप निकल रही है तो वहीं उमस भी महसूस हो रही हैं. गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आगरा में भी प्री मानसून की बारिश के आसार हैं. हालांकि फिलहाल गर्मी से राहत के आसार कम है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 04/06/26) 40.6
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 04/06/26) 26.8
Departure from Normal(oC) -0.4