फिरोजाबादलीक्स…मस्जिद में पानी भरने आई बच्ची के साथ मौलाना ने किया गंदा काम…पुलिस ने पैर में गोली मारकर मुठभेड़ में किया अरेस्ट
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में मस्जिद में पानी भरने आई एक नाबालिग के साथ गंदा काम करने के आरोपी मौलाना को पुलिस ने मुठभेड़ में अरेस्ट किया है. आरोपी ने दुष्कर्म करने के बाद जाने से मारने की धमकी भी दी थी. पुलिस ने पैर में गोली मारकर आरोपी को पकड़ लिया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.पानी लेने आई थी बच्ची
थाना रामगढ क्षेत्र में 7 जून को दोपहर करीब एक बजे एक 14 साल की बच्ची मस्जिद में लगे ठंडे पानी के वाटर कूलर से पानी भरने के लिए आई थी. तभी मस्जिद में प्रतिवादी जाकिर हाफिज ने उसको अकेला देखकर जबरन पकड़ लिया. मुँह दबाकर अपने कमरे में ले गया और बच्ची के साथ जबरदस्ती गलत काम किया. आरोपी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया. तहरीर के बाद पुलिस आरोपी को अरेस्ट करने के लिए दबिश दे रही थी.
इस मामले में 02 पुलिस टीमों का गठन किया गया था. थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिल जाकिर हाफिज अपराधी कहीं भागने की फिराक में है. पुलिस टीम द्वारा प्रभावी दबिश दी गयी जिसमें पुलिस को नजदीक आता हुआ देखकर अभियुक्त हाफिज जाकिर द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम के ऊपर फायर कर दिया गया. थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जबावी कार्यवाही में अभियुक्त पैर में गोली लगने से अभियुक्त घायल हो गया. घायल अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस व 02 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं.