आगरलीक्स..आगरा में गरीब और भूखे लोगों को बांटा भोजन. सामाजिक संस्था एआरएमएस का सेवा कार्य जारी
एआरएमएस (ARMS) सामाजिक संस्था द्वारा प्रत्येक दूसरे एवं चौथे रविवार को किये जाने वाले पूरी सब्जी वितरण कार्यक्रम को आगे जारी रखते हुए आज रविवार को गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए पूड़ी-सब्जी भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों तक सहायता एवं सेवा का भाव पहुंचाना था। संस्था के सदस्यों ने स्वयं उपस्थित होकर प्रेम एवं सम्मान के साथ जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया।इस सेवा कार्य में संस्था के सक्रिय सदस्य प्रदीप अग्रवाल, पंकज शर्मा, राजीव जैन, अनंत बाजपेयी, विवेक अग्रवाल, राकेश, नितिन, रजनीश एवं अमित गुलाटी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी सदस्यों ने मिलकर सभी लोगों को भोजन उपलब्ध कराया तथा मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज के कमजोर एवं बेसहारा लोगों की सहायता करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। ARMS संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार के जनसेवा एवं समाज हित के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी।
