आगरालीक्स…देखें वीडियो, दुखद, आगरा की दो महिलाएं और एक बच्चा सहित चार की ट्रेन से कटकर मौत. उदयपुर इंटरसिटी में मोबाइल से आग लगने की अफवाह पर ट्रेन से उतरे यात्री …पातालकोट से कटकर मौत…
राजस्थान के मुरैना में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. मुरैना से धौलपुर की ओर आ रही उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में मोबाइल फटने से आग लगने की अफवाह फैलने पर यात्रियों में भगदड़ मच गई. घबराए यात्रियों ने चेन खींच कर ट्रेन रोक दी और पटरियों पर उतर आए लेकिन दूसरी ओर से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार यात्रियों की मौत हो गई. इनमें आगरा की दो महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है. हादसे के बाद दिल्ली—मुंबई रेल यातायात भी प्रभावित हो गया. घटना के बाद रेलवे और प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई. अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है.मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविवार शाम करीब चार बजे उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस मुरैना से धौलपुर की ओर रवाना हुई थी. ट्रेन के हेतमपुर स्टेशन के पास पहुंचते ही आग लगने की अफवाह फैल गई जिससे दहशत में आए यात्रियों में अफरातफरी मच गई. आग की अफवाह सुनते ही यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी और पटरी पर उतर आए. वहीं दूसरी तरफ से आ रही तेज स्पीड पाताल कोट ने उनको अपनी चपेट में ले लिया.
मृतकों के नाम35 वर्षीय आफरीन पत्नी नदीम खान निवासी सुल्तानगंज की पुलिया आगरा
04 वर्षीय असद खान पुत्र नदीम खान निवासी सुल्तानगंज की पुलिया आगरा
60 वर्षीय शकुंतला पत्नी भूरी सिंह परमान निवासी रुनकता आगरा
60 वर्षीय विरमा देवी पत्नी गिरधारीगिरी गोस्वामी निवासी बीकानेर