आगरालीक्स…आगरा में रक्तदान दिवस पर रैली में साइकिल चलाकर से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश…
विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रविवार को क्रीड़ा भारती के तत्तवाधान में प्रयास फाउंडेशन आगरा ने बल्केश्वर महादेव मंदिर से साईकिल रैली में सहभागिता कर लोगों को स्वास्थ और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक किया। बल्केश्वर महादेव मंदिर के शुरू हुई साईकिल रैली को महंत अर्चित पांड्या ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के श्याम बिहारी गुप्ता,राजेश कुलश्रेष्ठ, क्रीड़ा भारती के वी.के.मित्तल, गिर्राज बंसल,प्रयास फाउंडेशन आगरा के आनंद गुप्ता, रिंकू गर्ग,रवि गुप्ता,अतुल,अंकुर,अनिल,आशीष,अमित,अर्पण,टिंचू अग्रवाल,तथा स्कूली बच्चों ने भाग लिया।मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने बताया कि आज के आधुनिक जीवन में स्वास्थ्य की देखभाल रखना बहुत जरूरी है। इसके प्रति जागरुक करने के लिए प्रयास फाउंडेशन द्वारा समय समय पर इस तरह के जन जागरण कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।