आगरालीक्स…आगरा में राकेश अग्रवाल के नेत्रदान से दो अंधकारमय जिंदगियां होेंगी रोशन. निधन के बाद परिजनों ने पूरी कराई नेत्रदान प्रक्रिया
आगरा के ट्रान्स यमुना कोलोनी में रहने वाले 61 वर्षीय राकेश अग्रवाल का आज सोमवार को निधन हो गया. उनके निधन के बाद परिजनों ने भारत विकास परिषद 'संकल्प" के टीटू गोयल के सहयोग से श्री बजाजा कमेटी से नेत्रदान प्रकिया कराने के लिए संपर्क किया। सूचना पर क्षेत्र बजाजा कमेटी के सहयोग से एसएन की आई बैक इंचार्ज डा.शेफाली मजूमदार के निर्देशन में ग्रीफ काउंसिलर दीपक शर्मा व डाक्टर टीम द्वारा नेत्रदान प्रकिया पूरी कराई गई।कमेटी के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महासचिव राजीव अग्रवाल, प्रभारी विशनू जैन, मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने लोगों से नेत्रदान अभियान से जुड़ने की अपील की है. नेत्रदान के लिए 9319809451 पर सम्पर्क किया जा सकता है.