आगरालीक्स…आगरा में जल्द आईएसबीटी तक शुरू होने जा रही है मेट्रो. तैयारियां अंतिम चरण में. स्टेशनों पर साइनेज, अनाउंसमेंट सिस्टम और पब्लिक इंफॉर्मेशन डिस्प्ले का इंस्टॉलेशन पूर्ण
आगरा में जल्द ही शहरवासियों को आईएसबीटी तक मेट्रो की सेवाएं मिलेंगी. यूपीएमआरसी की ओर से जल्द ही आईएसबीटी तक मेट्रो का परिचालन शुरू होने जा रहा है. आगरा मेट्रो कॉरिडोर-1 के शेष सेक्शन (मेडिकल कॉलेज से आईएसबीटी) पर यात्री सेवाओं के विस्तार की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. सभी आगामी स्टेशनों पर यात्रियों के सुगम आवागमन एवं मार्गदर्शन के लिए साइनेज एवं पब्लिक इंफॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम (पिड्स) का इंस्टॉलेशन पूर्ण कर लिया गया है. इसी के साथ सभी स्टेशनों पर अनाउंसमेंट सिस्टम का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है. समस्त सिस्टम्स एवं स्टेशनों का निरीक्षणसोमवार को यूपीएमआरसी एमडी सुशील कुमार व यूपीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने आगरा मेट्रो कॉरिडोर-1 के शेष सेक्शन का विस्तृत दौरा किया. इस दौरान यात्री सुरक्षा,परिचालन तैयारियों एवं परियोजना की प्रगति का जायजा लेते हुए सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई. इस अवसर पर उन्होंने कहा “आगरा में अति शीघ्र मेट्रो सेवाओं का विस्तार होगा, जिससे शहरवासियों को अब आईएसबीटी तक सुगम, स्वच्छ एवं तेज यातायात मिलेगा. यूपीएमआरसी आगरा में एक विश्व स्तरीय मेट्रो प्रणाली प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.”