आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर ट्रक अनियंत्रित होकर मेट्रो डिवाइडर को तोड़ता हुआ घुसा. हाइवे पर लगा जाम. पुलिस ने हाइड्रा क्रेन से हटाया ट्रक…
आगरा में आज बुधवार को एक ट्रक (नंबर RJ14 GK 4465), जिसमें माल लोड था रेनबो हॉस्पिटल के पास (NH-19) पर अनियंत्रित होकर मेट्रो डिवाइडर से टकरा गया. इससे ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और इसके कारण जाम की स्थिति बनने लगी. सूचना प्राप्त होने पर थाना सिकंदरा पुलिस, सीसी टीम एवं यातायात पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए हाइड्रा क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सुरक्षित रूप से हटवाया गया तथा मार्ग पर बाधित यातायात को शीघ्र सुचारु कराया गया, जिससे आवागमन पुनः सामान्य हो सका. दुर्घटना स्थल का निरीक्षण पुलिस उपायुक्त, यातायात सोनम कुमार द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए.