आगरालीक्स…आगरा में भीषण गर्मी ने निकाला लोगों का पसीना…फिर से 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचा तापमान. रात को भी बढ़ी गर्मी…मौसम विभाग का अलर्ट—आने वाले दिनों में लू चलेगी..
आगरा में गर्मी ने लोगों का पसीना निकाल दिया है. चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है. सुबह से ही भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाता है. दोपहर में धूप इतनी तेज होती है कि बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. दोपहर के समय अधिकतर कॉलोनियों में सन्नाटा छा रहा है. गर्मी के कारण तापमान फिर से बढ़ा है.आईएमडी के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना होगा. लू का अलर्ट है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 18/06/26) 40.7
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 18/06/26) 27.6
Departure from Normal(oC) -0.4