आगरालीक्स..Agra News: . आगरा में शादी के बाद देवर को दिल दे बैठी भाई, शादी के चार महीने बाद ही देवर के साथ मिलकर पति की करा दी हत्या, सीसीटीवी से खुला मामला, दोनों अरेस्ट।
आगरा के सदर के सुल्तानपुरा निवासी 22 साल के अमित कुमार का बुधवार सुबह घर के पास में ही शव मिला था, सिर को कुचलकर अमित की हत्या की गई थी, अमित आगरा कैंट स्टेशन स्थित पंडित जी ढाबा पर काम करता था। परिजनों ने ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारी पर हत्या का शक जताया था। पुलिस टीमें गठित की गईं, पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की, हत्याकांड के 24 घंटे बाद ही पूरा मामला खुल गया।
शादी के बाद से ही देवर भोलू से हो गए थे प्रेम संबंध
पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की, सीसीटीवी में अमित सुबह घर से निकलता हुआ दिखाई दिया वह ढाबे पर जाने की कहकर गया था। घर से बाहर निकलने के बाद वह शौच करने के लिए बैठ गया। सीसीटीवी में अमित के पीछे उसका छोटा भाई भोलू आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि अमित शौच के लिए बैठा हुआ था भोलू ने उसके सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ बार कर दिए। इसके बाद गले में गमछा डालकर गला दबा दिया, इससे अमित की मौत हो गई। इसके बाद वह घर आ गया। पुलिस ने भोलू को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की। इससे पूरा मामला खुल गया। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास का मीडिया से कहना है कि जांच में सामने आया है कि शादी के बाद से ही भोलू के अपनी भाभी खुशी से प्रेम संबंध दो गए थे, भोलू के साथ उसकी भाभी ने अमित की हत्या करने की प्लानिंग की। दोनों को अरेस्ट कर लिया है।
आपत्तिजनक हालत देख लेने के बाद की हत्या की प्लानिंग
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि हत्या से तीन दिन पहले अमित ने अपने छोटे भाई भोलू को पत्नी खुशी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, इसके बाद घर में झगड़ा हुआ। दोनों ने अमित को रास्ते से हटाकर की प्लानिंग की जिससे वे एक साथ रह सकें।