आगरालीक्स…Agra News: आगरा के अब हर प्रमुख मार्गों पर इलेक्ट्रिक कार, स्कूटी, आटो के चार्जिंग स्टेशन बनेंगे, बैटरी बदलने की भी सुविधा, जानें ईवी चार्जिंग स्टेशन के लिए किन किन मार्गों को किया गया चिन्हित।
आगरा में नगर निगम द्वारा ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने हैं इसके लिए लंबे समय से कवायद चल रही है। इसी बीच नगर निगम ने सीएम ग्रिड से प्रमुख मार्गों का निर्माण शुरू कर दिया है, इन मार्गों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए जमीन की उपलब्धता देखी जा रही है। जिससे पहले चरण में सीएम ग्रिड वाले मार्गों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन बन सकें।
वाहन चार्ज भी होंगे और बैटरी भी बदली जाएगी
नगर निगम के ईवी चार्जिंग स्टेशन पर शुल्क जमा कर कार, आटो और स्कूटी को चार्ज कराया जा सकेगा। साथ ही स्कूटी की बैटरी बदलकर चार्ज बैटरी लेनी है तो उसकी भी सुविधा मिलेगी।
यहां बनेंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन
कमला नगर, जयपुर हाउस, कालिंदी विहार, एत्माउददौला से शाहदरा चुंगी। हरीपर्वत चौराहे से दिल्ली गेट के बीच, मदिया कटरा से होटल भावना क्लार्क इन के बीच, बसई मंडी से इंद्रापुरम चौराहा, सुभाष पार्क से कोठी मीना बाजार मैदान, मारुति एस्टेट चौराहे से हनुमान मंदिर, शास्त्रीपुरम स्थित जेसीबी चौराहे से शास्त्रीपुरम चौराहे तक, इंद्रापुरम चौराहे से जीआर हॉस्पिटल के बीच।