आगरालीक्स…सनसनीखेज, आगरा में होटल के कमरे में युवक ने खुद को मारी गोली. खून से सनी मिली लाश. पुलिस कर रही जांच
आगरा के ताजगंज के टीडीआई मॉल स्थित होटल में वेस्ट दिल्ली के रहने वाले फरजान अंसार अपने भाई तारिक अहमद के साथ 20 मई से ठहरे हुए थे. रविवार को थाना ताजगंज पुलिस को होटल में ठहरे कारोबारी की मौत की सूचना मिली. पुलिस फोर्स फोरेंसिक टीम के साथ होटल में पहुंच गया. होटल के कमरे में फरजान अंसार का खून से लथपथ शव मिला था और उसके हाथ के पास में पिस्टल पड़ी हुई थी.20 मई से ठहरे हुए थे होटल में
थाना ताजगंज पुलिस इंस्पेक्टर के अनुसार फरजान अंसार अपने भाई तारिक के साथ 20 मई को आगरा आए थे. उन्होंने होटल में कमरा बुक किया था और इसके बाद से वो होटल में ही ठहरे हुए थे. पुलिस जांच में सामने आया कि दोपहर तक फरजान अंसार ठीक थे. उन्होंने अपने भाई को बाहर भेज दिया. इसी दौरान खुद को गोली मार ली. प्रारंभिक जांच में सुसाइड का मामला लग रहा है. सीसीटीवी की जांच की जा रही है. सीडीआर जब्त कर उसकी भी जांच की जाएगी.
प्रोपर्टी के सिलसिले में आए थे आगरा
पुलिस जांच में सामने आया है कि कारोबारी फरजान अंसार अपने भाई के साथ प्रोपर्टी के सिलसिले में आगरा आए थे. एक महीने से वे होटल में ठहरे हुए थे. पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है और सुसाइड के पीछे का कारण तलाश कर रही है.