Sunday , 21 June 2026
Home आगरा Agra Live News: The Eye Hospital of the Bajaja Committee in Agra has received a “Pack Scan 300 Plus” as a donation…#agranews
आगरा

Agra Live News: The Eye Hospital of the Bajaja Committee in Agra has received a “Pack Scan 300 Plus” as a donation…#agranews

45

आगरालीक्स…आगरा के क्षेत्र बजाजा कमेटी के आई हॉस्पिटल को दान में मिली “पैक स्कैन 300 प्लस”. श्रीरामलीला कमेटी की इस मदद से जरूरतमंदों की आंखों के आपरेशन में होगी बड़ी मदद

नगर की प्रमुख श्रीरामलीला कमेटी ने रविवार को एक समारोह में श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी द्वारा संचालित आगरा बुलियन चैरिटेबल आई हॉस्पिटल को "पैक स्कैन 300 प्लस" मशीन दान दी। मोतीलाल नेहरू रोड पर स्थित इस आई हॉस्पिटल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि डॉ रंजना बंसल ने कहा कि रामलीला कमेटी रामलीला के भव्य आयोजन के साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में भी अग्रणी रहकर अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। उन्होंने प्रमुख पदाधिकारियों को अपनी ओर से स्मृति चिन्ह भी भेंट किए।

विशिष्ट अतिथि आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्ट चैंबर (एफमैक) के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने भी रामलीला कमेटी और क्षेत्र बजाजा कमेटी द्वारा किए जा रहे समाजसेवा कार्यों की प्रशंसा की और अपनी ओर से सहयोग का आश्वासन दिया। प्रमुख समाजसेवी उपकार प्रकाशन के नरेश जैन ने इस आई हॉस्पिटल को चार एयरकंडीशनर प्रदान करने की घोषणा की। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि नई पीढ़ी को भी समाजसेवा के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शहर में बुजुर्गों के लिए शीघ्र ही एक बड़ा हॉल तैयार होने जा रहा है, जहां उनके समय व्यतीत करने के विभिन्न साधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने कहा कि पैक स्कैन 300 प्लस मशीन नेत्रों के ऑपरेशन को लेकर बड़ी मददगार साबित होगी। यह एक डिजिटल बायोमेट्रिक रूलर नेत्र जाँच मशीन है, जिसका उपयोग विशेष रूप से मोतियाबिंद ऑपरेशन से पहले आँख की माप लेने के लिए किया जाता है। इससे पूर्व क्षेत्र बजाजा कमेटी के अध्यक्ष अनिल जिंदल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ताराचंद गोयल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। पूर्व अध्यक्ष सुनील विकल और अशोक गोयल ने क्षेत्र बजाजा कमेटी के इतिहास और सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।समारोह का संचालन करते हुए रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया कि मशीन नेत्र शल्य क्रियाओं की तैयारी के लिए आवश्यक माप अधिक सटीकता से उपलब्ध कराती है।

रामलीला कमेटी की ओर से राम हनुमान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश बागला ने नेत्रालय की चिकित्सा प्रभारी डॉ प्रतिभा बंसल का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल और उपाध्यक्ष भगवान दास बंसल ने डॉ रंजना बंसल और गोपाल गुप्ता का स्वागत किया। क्षेत्र बजाजा कमेटी के अध्यक्ष अनिल जिंदल महामंत्री राजीव अग्रवाल ने विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के संरक्षक शांतिस्वरूप गोयल, संतोष शर्मा, विजय अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, विजय गोयल, विनोद जौहरी, मुकेश जौहरी, राकेश जैन, टीएन अग्रवाल, रामांशु शर्मा, महेश अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, ऋतिक जौहरी, प्रसून मंगल, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, विकास अग्रवाल के अलावा क्षेत्र बजाजा कमेटी के हॉस्पिटल प्रभारी संजय अग्रवाल, विष्णु गर्ग, डा सुरेश गोयल, ओम टंडन, राजकुमार जैन, प्रशांत गुप्ता, मोहित शर्मा, संजय गुप्ता, राकेश अग्रवाल, हेल्प आगरा के महासचिव गौतम सेठ, राजीव गुप्ता, नंद किशोर गोयल आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Doctors had a blast with dance and singing during Surgeons’ Week…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉक्टरों ने ‘लग जा गले’, ‘कहीं दूर जब दिन ढल...

आगरा

Agra Live News: 12th International Yoga Day celebrated with enthusiasm at Shyamal Lal Saraswati Shishu Mandir…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्यामल लाल सरस्वती शिशु मंदिर में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां...

आगरा

Agra Weather: The temperature in Agra remained at 40 degrees Celsius today as well…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा. गर्मी नहीं हो...

आगरा

Agra Live News: 8 inspiring fathers from Agra received the Best Father Award 2026…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के 8 प्रेरणादायी पिताओं को मिला बेस्ट फादर अवार्ड 2026. इनमें...

error: Content is protected !!