आगरालीक्स…आगरा यूपी में चौथा सबसे गर्म शहर रहा आज. 41.5 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान. शाम को हवा और कुछ पलों की बारिश से उमस और बढ़ी…गर्मी ने किया बेहाल
आगरा में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है. सुबह से ही सूरज की तेज किरणों ने झुलसाना शुरू कर दिया. 10 बजे के करीब धूप इतनी तेज थी कि मानो आसमान से आग बरस रही हो. गर्मी के कारण हर कोई हलकान रहा. दोपहर में लोग धूप में बाहर निकलने से बचे. इधर मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आगरा प्रदेश में चौथा सबसे गर्म शहर रहा. सबसे अधिक बांदा 43.8 डिग्री सेल्सियस के साथ रहा. आगरा से अधिक तापमान प्रयागराज और झांसी का रहा.शाम को आंधी बारिश
शाम चार बजे के बाद से मौसम बदला. बादलों के डेरे के साथ तेज हवाएं चलने लगीं और कुछ ही पल में बारिश भी होने लगी. लेकिन यह बारिश कुछ देर की ही रही जिसके बाद उमस और अधिक हो गई. हवा न चलने से लोग पसीना पसीना हो गए.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 23/06/26) 41.5
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 23/06/26) 28.2
Departure from Normal(oC) 0.3