आगरालीक्स…आगरा में मोहर्रम को लेकर यातायात डायवर्जन जारी.सुल्तानगंज पुलिया ओवरब्रिज के नीचे नहीं जा सकेगा कोई भी वाहन..लोहामंडी, बोेदला, रुई की मंडी, धूलियागंज में भी जारी होंगे नियम
मोहर्रम का पर्व 26 जून को मनाया जाएगा. ताजिए निकलेंगे. ऐसे में यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन जारी किया गया है.- पाय चौकी थाना कोतवाली के ताजिये को दृष्टिगत रखते हुए ढाकरान, सदर भट्टी की ओर जाने वाले ऑटो / ई- रिक्शा व चार पहिया वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन छीपीटोला, बिजलीघर, चक्कीपाट होते हुए अपने गतव्य को जाएंगे।
- धूलियागंज चौराहे से सदर भट्टी, ढाकरान की ओर आने वाले दो पहिया / चार पहिया वाहन सेंट जोन्स चौराहा व हरीपर्वत चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
- पालीवाल पार्क पीर कल्यानी की ओर से सुल्तानगंज पुलिया को जाने वाले वाहन जीवनी मण्डी, वाटर वर्क्स एवं अन्य वैकल्पिक मार्ग से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे ।
- सुल्तानगंज की पुलिया से पालीवॉल पार्क की ओर जाने वाले वाहन वाटर वर्क्स जीवनी मण्डी व अन्य वैकल्पिक मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगे।
- वाटर वर्क्स कमला नगर की ओर से विजय नगर भगवान टाकीज को जाने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन सुल्तानगंज ओवर ब्रिज के ऊपर से अपने गंतव्य को जायेंगे ।
- भगवान टाकीज से कमला नगर वाटर वर्क्स की ओर जाने वाले वाहन सर्विस रोड से न जाकर सुल्तानगंज पुलिया ओवर ब्रिज से अपने गंतव्य को जायेंगे ।
- सुल्तानगंज पुलिया ओवर ब्रिज के नीचे सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बन्द रहेगा।
- एत्माददोला तिराहा से नया पुल (अम्बेडकर पुल पर वाहनों का आवागमन पूर्ण रूपेण प्रतिबन्धित रहेगा।) उक्त वाहन रामबाग, वाटर वर्क्स, जीवनी मण्डी होकर अपने गंतव्य को जाएंगे ।
- यमुना किनारा से एत्माद्दौला जाने वाले वाहन जीवनी मण्डी वाटर वर्क्स रामबाग होकर एत्माद्दौला को जायेंगे ।
- दो पहिया चार पहिया वाहन यमुना किनारे होकर स्टैची पुल से होकर एत्माद्दौला आ जा सकते हैं।
11.
. लोहामंडी की ओर से बोदला की ओर आने वाले वाहन मंदिया कटरा करकुंज आवास विकास होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे । - बोदला की ओर से लोहामंडी जाने वाले वाहन कारगिल पेट्रोल पम्प करकुंज होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
- रुई की मण्डी भोगीपुरा सीओडी चौराहो से ऑटो / ई-रिक्शा का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
- तहसील चौराहा से शाहगंज की तरफ ऑटो ई-रिक्शा का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
- सेन्ट जॉन्स से लोहामण्डी एवं बोदला व कोठी मीनाबाजार की ओर ऑटो / ई-रिक्शा का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे ।
- सदर भट्टी से मीरा हुसैनी तिराहा व हींग की मण्डी पुलिया की तरफ समस्त प्रकार के व्यवसायिक वाहनो का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
- बिजलीघर चौराहा से सुभाष बाजार तिराहा, मदीना होटल तिराहा, सदर भट्टी की ओर ऑटो / ई-रिक्शा का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। यह सभी ऑटो / ई-रिक्शा ऑलिया रोड़, छीपीटोला, रावली होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- अबू लाला दरगाह से सुल्तानगंज की पुलिया सर्विस रोड़ पर समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
मोहर्रम के अवसर पर ताजियों को कर्बला ले जाने का समय निर्धारित नहीं होता है एवं शहर के हर मौहल्ले में ताजिया निकलते हैं ।