मथुरालीक्स…लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा एक्शन, मथुरा में 12 कोचिंग—लाइब्रेरी को प्रशासन ने किया सील. सुरक्षा मानक न होने पर दो होटलों पर भी हुई कार्रवाई
लखनऊ अग्निकांड के बाद मथुरा में व्यापक स्तर पर कोचिंग्स सेंटर, लाइब्रेरी सहित होटलों में सुरक्षा मानकों की जांच के लिए अभियान चलाया गया. बड़े पैमाने पर नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मथुरा प्रशासन ने 12 कोचिंग सेंटर—लाइब्रेरियों को सील कर दिया. इसके साथ ही सुरक्षा मानक न पाए जाने पर दो होटल भी सील किए हैं. छापेमारी के दौरान कई कोचिंग संकरी गलियों में चलती हुई मिलीं. कई संचालक तो ताला लगाकर फरार हो गए. टीम को दो लाइब्रेरियां ऐसी भी मिलीं जिनमें प्रवेश के लिए गेट पर बायोमेट्रिक सिस्टम लगा था. टीम ने बीएसए कॉलेज से लेकर भूतेश्वर तिराहे तक यह इंतजाम परखे. प्रतियोगी परीक्षाओं और शैक्षणिक तैयारी के लिए हजारों स्टूडेंट्स इन स्ंस्थानों में आते हैं. बीएसए कॉलेज के पास तो अवैध रूप से बेसमेंटर में एक लाइब्रेरी चलती हुई मिली. एक छोटे से हॉल में संचालित इस लाब्रेरी में इनवर्टर और विद्युत उपकरण के निकट ही 150 से अधिक बच्चे एक बार में बेठकर कंप्यूटर पर पढ़ाई करते मिले. इसके अलावा अन्य कोचिंग सेंटरों में भी नियमों की अनदेखी देाने को मिली. इनके स्वामियों को नोटिस जारी किए गए हैं. भूतेश्वर तिरो के निकट ही संचालित आकाश इंस्टीट्यूट को भी सील किया गया है. एमवीडीए और फायर सेफ्टी मानकों को ताक पर रखकर कोचिंग संचालित मिली. इस संस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तेयारी के लिए 600 से अधिक बच्चे प्रतिदिन आते हैं. कार्रवाई के समय ही कोचिंग में 150 से अधिक बच्चे पढ़ाई करते मिले.