आगरालीक्स …Agra News: आगरा में सगी बहनों के धर्मांतरण में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय हुए हैं, सात जुलाई से गवाही की प्रक्रिया होगी। धर्म परिवर्तन, अपहरण, आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप तय किए गए हैं।
आगरा के सदर क्षेत्र की दो सगी बहनें पिछले साल 24 मार्च को गायब हो गई थीं, सगी बहनों को कोलकाता से बरामद किया गया था। इसके बाद जांच आगे बढ़ी और छह राज्यों से दो युवतियों सहित 14 आरोपियों को पकड़ा गया था। पुलिस ने विवेचना के बाद 14 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था। मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश ज्योत्सना सिंह ने अपहरण, धर्म परिवर्तन, आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने के गंभीर आरोप तय किए हैं। आरोपियों ने आरोपों से इन्कार कर परीक्षण करने की मांग की थी। इस मामले में अब सात जुलाई से गवाही की प्रक्रिया शुरू होगी।
इन पर तय किए गए आरोप
एसबी कृष्णा उर्फ आयशा, रिथ बनिक उर्फ मोहम्मद इब्राहिम, उशामा खान, शेखर रय उर्फ हसन अली, जुनैद कुरैशी, अबू तालिब, मोहम्मद रहमान कुरैशी, अब्दुर रहमान, मोहम्मद अली उर्फ पीयूष पवार, मनोज कनौजिया उर्फ मुस्तफा, अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्र पाल सिंह, जनैद कुरैशी द्वितीय, अब्दुल रहीम, अब्दुल्ला।