आगरालीक्स…Agra News: आगरा में अपार्टमेंट की पार्किंग में स्कूटी में लगी आग, धमाके की आवाज से अपार्टमेंट में मची अफरा तफरी, दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित गणपति गैलेक्सी अपार्टमेंट में सीढ़ियों के नीचे स्कूटी सहित अन्य वाहन खड़े हुए थे। शनिवार दोपहर में स्कूटी में आग लग गई, कुछ ही देर में आग बेकाबू होती गई और आग लगने से स्कूटी में तेज धमाका हुआ। तेज धमाके की आवाज से अपार्टमेंट में रह रहे लोग दहशत में आ गए। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी पहुंच गए।
स्कूटी जलकर हुइ स्वाह
आग की लपटें तेज होती गई, अपार्टमेंट से बाहर निकलने का रास्ता भी उसी तरफ से था जहां आग लगी हुई थी इससे अफरा तफरी का माहौल रहा। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक स्कूटी जलकर स्वाह हो गई।
अपार्टमेंट से लोगों को बाहर निकालने के लिए लगाई सीढ़ी
आग की भयावहता को देखते हुए अपार्टमेंट से लोगों को बाहर निकालने के लिए सीढ़ी लगा दी गई जिससे अपार्टमेंट से लोग झीने की जगह सीढ़ियों से बाहर निकल सकें लेकिन कुछ देर में ही आग पर काबू पा लिया गया।