आगरालीक्स…आगरा में कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. सड़क से लेकर आगरा के विकास कार्य और कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा. सीएम के आगमन का कार्यक्रम जारी…प्रशासन तैयारियों में जुटा
सीएम योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा लखनऊ कोचिंग में लगी आग के बाद निरस्त कर दिया गया था अब वे 28 जून यानी कल रविवार को आगरा आ रहे हैं। पहले वे हाथरस जाएंगे वहां विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, हाथरस से वे आगरा आएंगे। जनसभा को भी संबोधित करेंगे। आगरा में 28 जून को सीएम योगी मंडलायुक्त कार्यालय में मंडलीय लोक निर्माण विभाग के सड़क सहित अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे, निर्माण कार्यों की प्रगति के साथ ही नए कार्यों के बारे में भी चर्चा करेंगे। करीब एक घंटे तक समीक्षा बैठक करेंगे। ये है सीएम योगी के आगमन का कार्यक्रममुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार 28 जून को सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट के लिए राजकीय वायुयान से प्रस्थान करेंगे. 11 बजे वह खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे. खेरिया सिविल एयरपोर्ट से हेलीपैड द्वारा हाथरस के सलेमपुर इंडस्टियल एरिया के लिए राजकीय हेलीकॉप्टर से जाएंगे.
दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर सीएम योगी हाथरस से खेरिया सिविल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहा से आयुक्त सभागार के लिए कार से जाएंगे. दोपहर 1 बजे से दोपहर दो बजकर 15 मिनट तक वह आगरा मंडल के लोक निमा्रण विभाग के पुराने कार्यों की समीक्षा के साथ ही नये कार्यो योजना के संबंध में बैठक करेंगे. दो बजकर 15 मिनट से दो बजकर 45 मिनट तक उनका समय आरक्षित रहेगा. इसाके बाद वह 3 बजकर 45 मिनट तक जनपदीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगें.
दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर वह आयुक्त सभागार से कार द्वारा खेरिया एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 10 मिनट बाद खेरिया एयरपोर्ट से अमौसी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे.