आगरालीक्स….Agra News: आगरा में ताजमहल में बच्चे ने शू कवर पहना, बिच्छू ने डंक मार दिया। डॉक्टरों ने बच्चे का इलाज किया।
आगरा में बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं, मुख्य मकबरे पर जूता पहनकर नहीं जा सकते हैं इसके लिए जूतों पर शू कवर पहनने के लिए दिए जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तेलंगाना से आए मोहम्मद हबीबुददीन अतीक अपने 13 साल के बेटे बेट मोहम्मद मोइनुददीन अतीक सहित अन्य परिजनों के साथ ताजमहल देखने पहुंचे। ताजमहल के मुख्य मकबरे पर जाने के लिए शू कवर पहनने लगे। आरोप है कि शू कवर के अंदर बिच्छू था, पैर अंदर डालते ही बिच्छू ने डंक मार दिया, बच्चा डंक लगने पर चीखने लगा।
अस्पताल में कराया भर्ती, शू कवर में बिच्छू होने का आरोप बताया गलत
बच्चे की चीख सुनकर एएसआई कर्मचारी आ गए, वे बच्चे को ताजमहल की डिस्पेंसरी में ले गए। वहां डॉ. शालिनी और डॉ. सौरभ ने बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एएसआई के संरक्षण सहायक कलंदर बिंद का मीडिया से कहना है कि शू कवर जूतों के ऊपर पहना जाता है। शूव कवर के अंदर बिच्छू नहीं था फर्श पर बिच्छू था, बच्चे का पैर बिच्छू पर पड़ गया और उसने डंक मार दिया।