आगरालीक्स…आगरा में भीषण गर्मी और उमस के बीच दक्षिण पश्चिम मानसून दस्तक देने जा रहा है, जानें आगरा में कब से होगी मानसून की बारिश।
आगरा में रविवार सुबह चार से पांच बजे के बीच तेज बारिश हुई, करीब 30 मिनट तक अलग अलग क्षेत्रों में 2.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के दो घंटे बाद ही गर्म हवा चलने लगी, तेज धूप निकलने के साथ उमस बढ़ने से लोग परेशान रहे। दोपहर में बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, शाम साढ़े छह बजे के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिली है। गर्म हवा चल रही है। दिन का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा।कल भी लू के लिए अलर्ट
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में सोमवार को तेज धूप निकलने के साथ ही लू चलेगी, दिन के साथ ही रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
आगरा में 30 जून से मानसून की बारिश संभव
यूपी में दक्षिण पश्चिम मानसून 30 जून से दस्तक देगा, इसके साथ ही बारिश शुरू हो जाएगी। आगरा में भी 30 जून से मानसून की बारिश की संभावना है लेकिन अधिकतम तापमान में गिरावट नहीं आएगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, चार जुलाई तक बादल छाने के साथ बारिश के आसार हैं।
29-Jun 28.0 42.0 Heat Wave Heat Wave 60 40
30-Jun 28.0 41.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers Thunderstorm accompanied with lightning & gusty winds(30-40kmph) 60 40
01-Jul 27.0 40.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers Thunderstorm accompanied with lightning & gusty winds(30-40kmph) 60 50
02-Jul 26.0 38.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers Thunderstorm accompanied with lightning & gusty winds(30-40kmph) 60 50
03-Jul 26.0 38.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers Thunderstorm accompanied with lightning & gusty winds(30-40kmph) 60 50
04-Jul 26.0 38.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers Thunderstorm accompanied with lightning & gusty winds(30-40kmph) 60 50