आगरालीक्स…स्कूल खुलने वाले हैं. मौज—मस्ती हुई खत्म, अब होमवर्क और प्रोजेक्ट पूरा करने में जुटे बच्चे. पेरेंट्स भी रुटीन तय कर रहे…
स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां खत्म होने में अब दो दिन ही शेष हैं. एक जुलाई से लगभग सभी स्कूल खुल जाएंगे. ऐसे में अभिभावकों को बच्चों के होमवर्क और प्रोजेक्ट पूरा कराने की चिंता सताने लगी है. कई अभिभावक प्रोजेक्ट बनाने वालों और बुक डिपों से संपर्क कर रहे हैं. लगभग 40 दिन की इन गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों ने खूब मस्ती की लेकिन अब उन्हें भी अपना होमवर्क पूरा करने की चिंता है. ऐसे में अब प्रोजेक्ट और होमवर्क पूरा करने में लगे हुए हैं. इधर पेरेंट्स भी एक जुलाई से खुलने जा रहे स्कूलों को लेकर अपना रुटीन तय कर रहे हैं. गर्मी को लेकर अभी भी टेंशनएक जुलाई से आगरा के सभी स्कूल खुल जाएंगे लेकिन आगरा इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है. सुबह 9 बजे से ही धूप प्रचंड होने लगती है. हालांकि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार से प्रदेश में मानसून सक्रिय हो जाएगा और आगरा में भी 30 जून से बारिश होने की संभावना है और इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.