आगरालीक्स… जाम का झाम, आगरा में आज से एमजी रोड पर कलेक्ट्रेट की तरह कार और सिटी बस नहीं जांएगी। बाइक और स्कूटी के लिए भी रूट डायवर्ट किया गया है, घर से निकलने से पहले रूट डायवर्जन देख लें।
आगरा मेट्रो के दूसरी कॉरिडोर में कलेक्ट्रेट तिराहे से स्टेट बैंक चौराहा यानी रावली के बीच में मेट्रो पिलर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके लिए कलेक्ट्रेट पर एमजी रोड के दोनों मार्गों को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है।
ये है रूट डायवर्जन
भगवान टॉकीज से कलेक्ट्रेट की तरफ कार सहित अन्य वाहन नहीं जाएंगे, इन्हें सुल्तानगंज पुलिया, वाटरवक्र्स चौराहा, यमुना किनारा, बिजलीधर, छीपीटोला, बालगूंज, विक्टोरिया तिराहा व करियप्पा रोड होकर निकाला जाएगा।
सूरसदन से कलक्ट्रेट के लिए जाने वाले वाहनों को वजीरपुरा, जीवनीमंडी यमुना किनारा, बिजलीधर, छीपीटोला, बालगूंज, विक्टोरिया तिराहा व करियप्पा रोड होकर निकाला जाएगा।
हरीपर्वत से कलक्ट्रेट के लिए जाने वाले वाहन को घटिया आजम खां, पानी की टंकी तिराहा से सेंट पैट्रिक्स एवं सेंट पीटर्स के सामने से वजीरपुरा, पालीवाल पार्क गधापाड़ा, जीवनीमंडी यमुना किनारा, बिजलीधर, छीपीटोला, बालगूंज, विक्टोरिया तिराहा व करियप्पा रोड होकर निकाला जाएगा।
दोपहिया वाहनों को धाकरान तिराहा से सदर भटठी, मंटोला, मदीना होटल, आरओबी, बिजलीघर से छीपीटोला, बालूगंज,औलिया रोड, फोर्ट रोड होते हुए विक्टोरिया तिराहा, करियप्पा रोड होकर निकाला जाएगा।