आगरालीक्स…Agra News: आगरा की सदर तहसील सहित जिले की सभी तहसीलों में 16 दिन बाद आज से बैनामों के साथ ही विवाह पंजीकरण और मुकदमों पर सुनवाई होगी। तहसीलों में ई रजिस्ट्रेशन और फ्रंट आफिस व्यवस्था के विरोध में चल रही अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टांप वेंडरों की हड़ताल समाप्त हो गई है।
चार जून को तहसीलों में ई रजिस्ट्रेशन और फ्रंट आफिस व्यवस्था के आदेश जारी किए गए थे इसके विरोध में अधिवक्ताओं और स्टांप वेंडरों ने विरोध किया और हड़ताल शुरू कर दी थी। 29 जून को तहसीलों में ई रजिस्ट्रेशन और फ्रंट आफिस व्यवस्था के आदेश को लागू करने का खंडन किया गया। इसके बाद बुधवार ओ एआईजी स्टांप योगेश कुमार और एसडीएम सचिन राजपूत ने पहुंचकर हड़ताल पर बैठे अधिकवक्ताओं और स्टांप वेंडरों को आश्वस्त किया कि किसी भी तरह का निजीकरण नहीं किया जाएगा। अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभूनाथ वर्मा और महासचिव अरविंद कुमार दुबे ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी, गुरुवान यानी आज 2 जुलाई से पहले की तरह से ही सभी तहसीलों में बैनामे, विवाह पंजीकरण और मुकदमों पर सुनवाई होगी।