आगरालीक्स..Agra News: आगरा में दयालबाग 100 फीट रोड फिर से धंस गई, ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क में फंस गए, रोड 27 वीं बार धंसी है।
आगरा में डीईआई इंजीनियरिंग कॉलेज की तरफ से 100 फीट कल्याणी हाइटस की तरफ जाने वाला रोड धंस गया। इसमें ट्रैक्ट्रर ट्रॉली फंस गई, इससे पहले भी सड़क धंस चुकी है। यहां सीवर लाइन लीकेज के कारण भी बार बार सड़क धंस रही है।
छह करोड़ का बनाया गया एस्टीमेट
दयालबाग में तीन साल में 27 बार सड़क धंस चुकी है, स्थानीय पार्षद भरत शर्मा का कहना है कि उन्होंने नगर निगम के माध्यम से छह करोड़ रुपये का सड़क निर्माण का एस्टीमेट बनवाकर लखनऊ भेजा है।